मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध

मुंबई। मुंबई के उरण में तीन हथियारबंद संदिग्धों के दिखने के बाद हाई-अलर्ट पर आई पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

navy

तीनों संदिग्धों को उरण के गह्वाण गांव से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है और एक दिन पहले पहले दिखे हथियारबंदो से इनके किसी संबंध की पुष्टि नहीं हो पाई है।

महाराष्ट्र स्थित नवी मुंबई के उरण में कुछ स्कूली छात्रों ने एक दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि उन्हें 5-6 लोगों का समूह हथियारों के साथ नेवी बेस के पास दिखा है।

इस सूचना के तुरंत बाद से नौसेना और पुलिस अलर्ट हो गई थी। 2 स्कूली बच्चों ने दावा किया था कि 5-6 लोग हथियारबंद काले रंग के कपड़े पहने हुए नेवी बेस के पास दिखे हैं।

बच्चे यूईएस स्कूल के है जिन्होंने सबसे पहले अपने प्रधानाचार्य को इस संबंध में सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

इस सूचना के बाद क्षेत्र की निगरानी हेलीकॉप्टर से की जा रही है। क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते को भी अलर्ट कर दिया गया। इस सूचना के करीब 24 घंटे बेद पुलिस ने क्षेत्र से तीन गिरफ्तारियां की हैं। हालांकि ये कौन लोग हैं, इस बारें में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+