सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले लॉरेंश बिश्नोई गैंग का शूटर 'सुक्खा' गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाला लॉरेंश बिश्नोई गैंग का शूटर सुक्खा गिरफ्तार हो गया है। नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद से पुलिस शूटर की तलाश कर रही थी।

मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पानीपत सेक्टर 29 से सुक्खा को गिरफ्तार किया है। सुक्खा रेल कानग गांव का रहना है, वह सलमान खान के घर पर फायरिंग का आरोपी है। पुलिस ने बताया कि सुक्खा को नवी मुंबई में आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

salman khan

पुलिस ने किया था साजिश का पर्दाफाश

जून माह में पुलिस ने दावा किया था कि नवी मुंबई के पनवेल स्थित सलमान खान के फॉर्म हाउस के पास सलमान खान को निशाना बनाने की तैयारी थी, उसका हमने पर्दाफाश कर दिया है। इससे पहले बांद्रा स्थित सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल माह में फायरिंग हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया था।

सलमान ने खुद दी थी जानकारी

इससे पहले सलमान खान ने पुलिस को बताया था कि उन्हें लगता है कि लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने ही उनके घर के बाहर उनकी और परिवार के लोगों की हत्या के इरादे से गोली चलाई थी। सलमान खान का यह बयान पुलिस की चार्जशीट में भी शामिल है, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था।

फॉर्महाउस में घुसपैठ की कोशिश

इससे पहले इसी वर्ष जनवरी माह में दो अज्ञात लोगों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फॉर्महाउस के अंदर घुसने की कोशिश की थी। ये लोग फर्जी आईडी के जरिए फॉर्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

लगातार मिल रही सलमान को धमकी

गौर करने वाली बात है कि 2002 में सलमान खान की बिल्डिंग के पास एक धमकीभरा पत्र मिला था। जबकि मार्च 2023 में समलान खान को ईमेल के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी थी। इस बात की जानकारी सलमान खान ने पुलिस को दी थी।

60-70 लोग कर रहे सलमान का पीछा

पुलिस के अनुसार लॉरेंश बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग ने 60-70 लोगों को सलमान खान के मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया, जोकि सलमान खान के हर मूवमेंट पर नजर रखते थे। ये गैंग सलमान खान के घर, फॉर्म हाउस और जहां भी वह शूटिंग के लिए जाते थे, वहां की रेकी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+