Mumbai: अजित गुट नेता सचिन कुर्मी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट
Mumbai News: अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार देर रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हमलावरों ने सचिन के शरीर पर 20 से ज्यादा निशान बनाए थे। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बायकुला पुलिस ने बताया कि एनसीपी नेता सचिन कुर्मी की हत्या पुरानी रंजिश के चलते आनंद अशोक काले, प्रफुल्ल प्रवीण पाटकर, विजय ज्ञानेश्वर काकड़े ने की थी। पुलिस की मानें तो गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों ने इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया, जब सचिन कर्मी क्षेत्र के दौरे पर निकले थे।

एनसीपी नेता सचिन कर्मी को चाकू से गोदने के बाद तीन आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए थे। फिलहाल गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से बायकुला पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि कुलकर्णी ने मृतक के भाई को 09 लाख रुपए उधार दिए थे।
पैसे की वसूली को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी हो जाती थी। फिलहाल पुलिस इसे हत्या का संभावित कारण मानकर जांच पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीपी नेता सचिन कुर्मी ने विजय ज्ञानेश्वर काकड़े के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
बता दें, सचिन कुर्मी बायकुला डिवीजन में एक प्रमुख नेता माने जाते थे। बायकुला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। साथ, सभी पहलुओं के देखा जा रहा है, जिससे इस घटना में शामिल कोई भी आरोपी बच ना सके। इतना ही नहीं, पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर इस हत्याकांड की असली वजह भी जानने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications