एयर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट सृष्टि तुली ने किया सुसाइड, मुंबई के फ्लैट में मिला शव, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

Mumbai News: एयर इंडिया की पायलट की लाश मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट में मिली है। एयर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, अब पुलिस ने पायलट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एयर इंडिया की पायलट का नाम सृष्टि तुली है।

Recommended Video

    एयर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट सृष्टि तुली ने किया सुसाइड,मुंबई के फ्लैट में मिला शव,बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) दिल्ली का रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की रहने वाली थी। सृष्टि के परिजनों ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सृष्टि के रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और बहस करता था।

    Mumbai police

    इतना ही नहीं, उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। सृष्टि की अक्सर फोन पर आदित्य पंडित से बहस होती थी। प्रताड़ना से तंग आकर सृष्टि ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

    पुलिस गिरफ्त में लेने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लड़की के अंकल की तरफ से यह शिकायत पुलिस में दी गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है।

    कैसी हुई थी सृष्टि और आदित्य की मुलाकात
    पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी। हालांकि, आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन वह पास नहीं हो पाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+