'कोरोना की तीसरी लहर तो आ गई है', मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने फेस्टिवल सीजन को लेकर किया आगाह
'कोरोना की तीसरी लहर तो आ गई है', मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने फेस्टिवल सीजन को लेकर किया आगाह
मुंबई, 07 सितंबर: भारत में कोरोना की दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर के आने को लेकर खतरा बना हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर अक्टूबर के मिड वीक में आ सकती है। इसी बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच फेस्टिवल सीजन को लेकर जनता को आगाह किया है। मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है, ''कोरोना की दूसरी लहर से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं इस गणेश उत्सव में कहीं भी नहीं जाने वाली हूं क्योंकि तीसरी लहर आ नहीं रही है आ गई है।''

मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है, कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रतिबंध और पाबंदियां लगाने का हक तो राज्य सरकार को है। अगर जरूरी होगा तो मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) निर्णय लेंगे। लेकिन मेरी लोगों से विनती है कि खुद को संभालें।
Recommended Video
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए किशोरी पेडनेकर ने कहा, अभी आने वाले गणेश उत्सव और कोरोना को देखते हुए मैंने ऐलान किया है, ''मेरा घर, मेरा बप्पा'' जिसका मतलब है मैं मेरे बप्पा (भगवान गणेश) को छोड़कर कहीं भी नहीं जाऊंगी। मेरा मंडल मेरा बप्पा। गणेश उत्सव में इधर-उधर घूमना, बिना मास्क के बैठना। ये सब ठीक नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर आ रही है, नहीं आ गई है। नागपुर में तो ऐलान किया गया है। इसलिए मुझे लगता है कि लोगों को जवाबदेही समझनी चाहिए और खुद को सम्भालना चाहिए।''
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार (07 सितंबर) को कहा कि शहर में तीसरी लहर पहले ही आ चुकी है, और लोगों से अपील की कि वे बिना मास्क के ना रहें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी राजनीतिक दलों से दैनिक मामलों में वृद्धि के बीच भीड़ से बचने के लिए आंदोलन, बैठकें रोकने का आग्रह किया है।
मुंबई में सोमवार (06 सितंबर) को 379 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और पांच मौतें हुई थी। वहीं एक दिन 417 ठीक हुए हैं। मुंबई में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 3,771 है। जिन मरीजों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications