20 रुपये का लालच देकर बुजुर्ग ने बच्ची से किया रेप, पहले भी पीड़िता की बहन से किया था दुष्कर्म

मुंबई। कफ परेड पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर अपने घर बुलाया फिर 11 वर्षीय लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि एक महीने पहले उसने पीड़िता की बहन का भी रेप किया था।

20 रुपये का लालच देकर किया रेप

20 रुपये का लालच देकर किया रेप

आरोपित लड़की के घर के पास रहता है । हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "रविवार को, जब लड़की घर पर अकेली थी तो आरोपित ने उसे 20 रुपये का लालच दिया और उसे अपने घर बुलाया। उसने तब लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।" यह घटना तब सामने आई जब लड़की ने शाम को अपने माता-पिता को यह घटना सुनाई।

चचेरी बहन के साथ भी कर चुका है रेप

चचेरी बहन के साथ भी कर चुका है रेप

इसके बाद पीड़िता के माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया था। कफ परेड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक, राजकुमार डोंगरे ने कहा कि "पूछताछ के दौरान, उन्होंने लगभग एक महीने पहले पीड़िता की नौ वर्षीय चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने का अपराध भी स्वीकार किया। इसलिए, पुलिस ने मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ीं।"

कोर्ट ने हिरासत में भेजा

कोर्ट ने हिरासत में भेजा

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। डोंगरे ने कहा कि "हमने उसे रविवार रात को गिरफ्तार किया है और सोमवार को अदालत में पेश किया। उसे अदालत ने 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+