फेसबुक पर महिला को कहा 'धंधे वाली', 6 महीने बाद मिली सजा
फेसबुक पर महिला को कहा 'धंधे वाली', 6 माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई। फेसबुक पर महिला को सेक्स वर्कर कहने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। महिला के एक पोस्ट पर 45 साल के शख्स ने कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में मार्च में महिला ने मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी आसिफ खान पर हत्या के प्रयास का एक और मामला भी दर्ज है और वो इसमें जमानत पर छूटा हुआ है। महिला के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ समन जारी किया था लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि महिला ने एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसमें एक राजनीतिक पार्टी को वोट देने की अपील की गई थी। इस तस्वीर पर आसिफ ने लगातार खराब कमेंट किए और महिला के लिए सेक्स वर्कर और धंधे वाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
इसको लेकर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के बाद अंधेरी वेस्ट के गोंडेवी डोंगर इलाके का रहने वाला आरोपी आसिफ घर से फरार हो गया। मंगलवार रात को पैट्रोलिंग के दौरान वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद उसको मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 10,000 राशि पर उसकी जमानत मंजूर कर ली।
पढ़ें- Ryan International School: प्रद्युम्न हत्याकांड में दोस्त ने किया खुलासा, कहा- हमसे साफ करवाया खून











Click it and Unblock the Notifications