Ryan Murder Case: प्रद्युम्न हत्याकांड में दोस्त ने किया खुलासा, कहा- हमसे साफ करवाया खून

गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल की लापरवाही अब धीरे-धीरे खुल कर सामने आ रही है। यहां की कक्षा 2 में पढ़ने वाले प्रद्युम्न की मौत के बाद से ही स्कूल के बच्चे डरे सहमे हुए हैं। इसकी वजह स्कूल के टीचर्स और स्टाफ का रवैया है। हालत ये हो गई है कि कई बच्चों ने स्कूल तक जाने से इनकार कर दिया है। निजी समाचार चैनल पर प्रद्युम्न के दोस्त ने जो खुलासा किया है वो जानकर आप दंग रह जाएंगे।

खून से सना हुआ था बैग

खून से सना हुआ था बैग

प्रद्युम्न के दोस्त ने कहा है कि हत्या के बाद उसका बैग, खून से सना हुआ था, जो बच्चों के बीच ही लाकर रख दिया था। बच्चे ने यह खुलासा भी किया कि जब मैं क्लास में आया तो प्रद्युम्न का बैग और बॉटल खून से सना हुआ दिखा। एक लड़के से बोतल और बैग साफ कराया गया। एक लड़की से बैग से सारी बुक्स निकलवाई गई।

Recommended Video

    Ryan International School case:Pradyuman के दर्दनाक CCTV Video ने खोले कई राज । वनइंडिया हिंदी
    बच्चे नहीं जाना चाह रहे हैं स्कूल

    बच्चे नहीं जाना चाह रहे हैं स्कूल

    इतना ही नहीं बच्चे अब स्कूल जाने तक से डर रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे प्रद्युम्न का गला काट दिया है वैसे मेरा भी काट देगा। इससे पहले प्रद्युम्न की ही एक अन्य क्लासमेट ने अपने पिता से बताया था। क्लासमेट के पिता सुबोध ने कहा था कि मेड क्लास में आई और उसने कहा कि प्रद्युम्न के बैग में डायरी निकाल कर लाओ उसे चोट लग गई है। फिर कुछ देर बाद प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और उसी पानी से खून साफ कराया।

     टॉयलेट रूम में फैले खून को बच्चे से साफ कराया

    टॉयलेट रूम में फैले खून को बच्चे से साफ कराया

    उन्होंने बताया कि टॉयलेट रूम में फैले खून को बच्चे से साफ कराया गया। सुबोध के अनुसार उन्हें यह बात उनकी बेटी ने बताई। बता दें कि शुक्रवार (8 सितंबर) गुरुग्राम के रायन इंटरनेशन स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की लाश मिली थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है।

    सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई

    सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई

    इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बस ड्राइवर और कंडक्टर ले लंबी पूछताछ की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शव को शौचालय में डाला गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+