Mumbai Local Trains: मुंबई लोकल ट्रेन का 25 फरवरी का कैसा है शेड्यूल? कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव
Mumbai Local Trains: मंगलवार 25 फरवरी को ब्लॉक के चलते मुंबई लोकल में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पश्चिम रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण के कारण वापी-उदवाडा और भिलाड-संजन सेक्शन में ब्लॉक लेने की घोषणा की है।
इस ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें देरी से चलेंगी और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस अनुसार बनाएं।

Mumbai Local Trains: ब्लॉक का समय और स्थान
- भिलाड-संजन सेक्शन: 25 फरवरी को सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक (1 घंटा 30 मिनट) अप और डाउन दोनों लाइनों पर ब्लॉक प्रभावी रहेगा।
- वापी-उदवाडा सेक्शन: मौजूदा लेवल क्रॉसिंग को हटाकर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।
- प्रभावित ट्रेनें और समय में बदलाव
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें देरी से चलेंगी और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है:
Mumbai Local: 1 घंटा देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज सयाजीनगरी एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 20908 भुज-दादर सयाजीनगरी एक्सप्रेस (1 घंटा 20 मिनट)
- ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस
Mumbai Local: 30-40 मिनट की देरी से चलने वाली ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस (30 मिनट)
- ट्रेन संख्या 09055 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल (20 मिनट)
- ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस (30 मिनट)
- ट्रेन संख्या 19028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (40 मिनट)
- ट्रेन संख्या 09154 (69154) वलसाड-उमरगाम रोड मेमू स्पेशल (30 मिनट)
यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना
- मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें।
- यात्रा के दौरान संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक योजनाएं बनाएं।
- स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ और यात्रा में संभावित असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
पश्चिम रेलवे के इस ब्लॉक का उद्देश्य यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार करना है, लेकिन अस्थायी रूप से यात्रियों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications