Mumbai: कुर्बानी के लिए मुंबई की हाईराज सोसाइटी में लाए गए दो बकरे, जमकर हुआ हंगामा...लगे जय श्रीराम के नारे

Mumbai News: बकरीद (Bakrid) पर कुर्बानी के लिए मुंबई की एक सोसायटी में दो बकरे लाए गए थे। जैसे ही इस बात की खबर सोसाइटी के लोगों को चली तो वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच बजरंग दल समेत हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करने की कोशिश की। इस दौरान सोसायटी के लोगों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। मौके की संवेदनशीलता देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को बुला लिया गया।

bakrid-qurbani-row-in-mumbai

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया और इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी इंफ्रा सोसायटी का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोसाइटी में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था। जैसे ही मोहसिन शेख द्वारा बकरे लेकर आने की जानकारी सोसायटी के लोगों को मिली तो सारे लोग सोसायटी के बाहर जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने सोसायटी में बकरे लाने का विरोध किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने हिंदू संगठनों को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, मौके पर जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाक मामला शांत कराया। खबर के मुताबिक, इस दौरान पुलिस और सोसायटी के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं, पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नियम के मुताबिक, सोसायटी में कुर्बानी नहीं दी जा सकती है। अगर ऐसा किया जाएगा तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेंगे।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि सोसाइटी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई आदमी बकरा घर में ला सकता है या नहीं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सोसाइटी में मुस्लिमों के 250 परिवार रहते है। उनका कहना है कि हम लोग कुर्बानी कभी भी सोसायटी में नहीं करते। बल्कि, कत्लखाने में या फिर बकरे की दुकान पर करवाते हैं।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मीरा रोड पर स्थित एक निजी हाउसिंग कॉलोनी के अंदर बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों को लाने के आरोप में पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+