Mumbai Crime: मुंबई में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, 13 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद की गई

Mumbai Crime: मुंबई में ड्रग्स सिंडिकेट को खत्म करना स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सोमवार को पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भांडाफोड़ किया है. पांच लोगों के इस गैंग के पास से 13 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। मुंबई पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इनमें से 4 मुंबई के स्थानीय हैं और एक आरोपी नवी मुंबई का रहने वाला है। पांचों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में यह भी कबूल किया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन ऐप्स के जरिए ये अपने खरीदारों से संपर्क करते थे।

Mumbai Crime: ड्रग्स सिंडिकेट मुंबई पुलिस के लिए बनी चुनौती

बता दें कि मुंबई में ड्रग्स रैकेट और ड्रग्स का कारोबार करने वाले कई सिंडिकेट एक्टिव हैं। पुलिस की लगातार दबिश के बाद भी ड्रग्स की खरीद-बिक्री के मामले सामने आते रहते हैं। दो दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने दो नाइजीरिया नागरिकों के पास से 32.40 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों के पास से करीब 13 करोड़ की प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Mumbai Crime

यह भी पढ़ें: Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा के एंट्री गेट पर शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, मचा हड़कंप, Video

पुलिस ने कहा कि एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस की कार्रवाई में इस गैंग को पकड़ा गया है। फरवरी महीने में मुंबई से 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई थी। इसी कार्रवाई के दौरान पकड़े गए एक आरोपी ने इन पांचों के बारे में पुलिस टीम को जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में इन पांचों के बारे में जानकारी मिली और फिर इन्हें अरेस्ट किया गया है।

क्या होती है एमडी ड्रग्स

एमडी ड्रग्स का पूरा नाम मेथाइलेंडियॉक्सी-मेथामफेटामाइन है। यह एक रसायनिक ड्रग्स होती है जिसे तैयार किया जाता है। भारत में यह प्रतिबंधित ड्रग्स की श्रेणी में आती है। इसके इस्तेमाल से मतिभ्रम होता है और यह बेहद उत्तेजक किस्म की ड्रग्स मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: पश्चिम रेलवे की मुंबई लोकल ट्रेनों के इस रूट पर रहेगा जंबो ब्लॉक, चेक करें शेड्यूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+