Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई में महिला के टुकड़े-टुकड़े, लिव इन पार्टनर पर हत्या का शक

देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने लिव-इन-पार्टनर को हिरासत में लिया है।

Mumbai Brutal Murder

Mumbai Brutal Murder: मायानगरी मुंबई में हुई हत्या के मामले में 56 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, हत्या और शरीर के टुकड़े करने के आरोप में बुधवार शाम को मृतका के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया गया।

नृशंक हत्या पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मृतका की पहचान सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। हत्या के संदिग्ध आरोपी की पहचान मनोज साहनी के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से दोनों मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराये के फ्लैट में रह रहा था।

बुधवार को नयानगर पुलिस थाने को इमारत के निवासियों का फोन आया कि दंपति के फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

मुंबई के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जयंत बजबाले ने कहा, "पुलिस को मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी से एक महिला का शव मिला है, जिसे टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया था।"

उन्होंने कहा कि कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर दी गई थी। डीसीपी ने कहा कि मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। दोषी को सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+