जेल से छूटने पर आर्यन खान करेंगे कैदियों की मदद, जमानत मिलने के बाद किया था वादा
30 अक्टूबर, मुंबई : हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स केस में 27 दिन से जेल में बंद बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा आज जमानत पर जेल से रिहा हो गया है। शुक्रवार को जमानत के आदेश जेल में वक्त से नहीं पहुंचने के चलते वो जेल से बाहर नहीं आ पाए थे और एक दिन और जेल में काटना पड़ा था। वहीं शनिवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको जेल से रिहा कर दिया गया है। मुंबई की आर्थर रोड जेल के अधिकारी ने बताया कि आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

27 दिन बाद जेल से रिहा आर्यन
शनिवार की सुबह अदालत का आदेश प्राप्त करने के लिए जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया था, जिसके बाद जमानत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। दरअसल, शुक्रवार को कोर्ट से बेल मिलने के बाद के ऑर्डर तय समय सीमा के अंदर जेल अधिकारियों के पास नहीं पहुंच पाए थे, जिसके चलते शाहरुख के 'लाल' को एक और रात जेल में बितानी पड़ी थी, अब अगले दिन (शनिवार) सुबह के सूरज के साथ ही वो जेल से रिहा हो गए।
जेल से रिहाई का देखें वीडियो
27 दिनों से जेल हवा खाने वाले आर्यन खान को लेने उनके पिता शाहरुख खान जेल के बाहर मौजूद थे। इस दौरान किंग खान के साथ गाड़ियों का पूरा का पूरा लवाजमा था, गाड़ियों का काफिला आर्यन खान को लेकर उनके घर मन्नत के लिए रवाना हुआ। बता दें कि एनसीबी ने आर्यन खान एनडीपीएस कानून के तहत ड्रग्स रखने और उसका सेवन करने का आरोप लगाया है।

जेल से छूटने पर आर्यन खान करेंगे कैदियों की मदद
इधर,न्यूज एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को बताया कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आर्थर रोड जेल में रहने के दौरान परिचित कुछ कैदियों के परिवारों को वित्तीय मदद का वादा किया है, रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे जमानत की खबर मिलने के बाद आर्यन काफी खुश थे। जेल में रहने के दौरान आर्यन ने जेल में बंद कुछ कैदियों की मदद करने का फैसला लिया है। बता दें किआर्यन 8 अक्टूबर से जेल में बंद थे।
Recommended Video

कैदियों को कानूनी मदद करने का भी वादा
रिपोर्ट के मुताबिक जमानत की खबर सुनने के बाद आर्यन खान काफी खुश हुए। उन्होंने जेल के स्टाफ का देखभाल के लिए शुक्रिया कहा है। इसके बाद जेल में बंद कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद पहुंचाने का भी वादा किया। इसके अलावा इन कैदियों को कानूनी मदद देने का भी वादा करके आए हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल में रहने के दौरान आर्यन खान को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया और उनके साथ किसी अन्य कैदी की तरह व्यवहार किया गया।

2 अक्टूबर को क्रूज शिप से था पकड़ा
जेल के अंदर आर्यन खान का व्यवहार अच्छा रहा। आर्यन ने कथित तौर पर समीर वानखेड़े से कहा था कि वह गरीबों के सामाजिक और वित्तीय उत्थान के लिए काम करेंगे। आपको बता दें कि एनसीबी ने एक छापेमारी के दौरान 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप से आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन पर ड्रग्स का सेवन और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है। आर्यन के साथ दो और लोग अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया था, जिनको भी जमानत मिल गई।
#WATCH Aryan Khan reaches his home 'Mannat' after being released from Arthur Road Jail in Mumbai
— ANI (@ANI) October 30, 2021
A large gathering of media personnel outside Shah Rukh Khan's residence delayed the car's entry into the residential premises pic.twitter.com/Zgay7BQQ8N












Click it and Unblock the Notifications