'कांग्रेसी फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे', मुंबई में बोले एमपी सीएम मोहन यादव
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों दूसरें राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार 18 मई को सीएम यादव दक्षिण मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया।
दक्षिण मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस का जन्म ही अंग्रेजों द्वारा हुआ है, इसीलिए सभी कांग्रेसी आज भी वो फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं। सीएम यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि अंग्रेज चले गए...लेकिन कांग्रेस को छोड़ गए।

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगाना जानती है। कहा कि कांग्रेस का जन्म अंग्रेजों के द्वारा हुआ है। इसलिए आज वो फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। कांग्रेसी भूल जाते है कि सरकार में रहते-रहते उनकी सरकार के द्वारा क्या हुआ। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि अपने जैसे ही लोगों को जोड़कर एक घमंडिया गठबंधन बनाया है।
इस घमंडिया गठबंधन के सहारे कांग्रेस सरकार बनाने का सपना देख रहे है। इस दौरान सीएम यादव ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभी शहजादे (राहुल गांधी) ने अमेठी में बोला था कि मैं अपने पिता जी के साथ 42 साल पहले अमेठी आया था। तब देखा था यहां सड़क नहीं थी। यहां कोई विकास का काम नहीं हुआ था।
सीएम यादव ने कहा कि वो ये भूल गए कि आपके दादा जी भी अमेठी से सांसद रहे है...फिर ये गलती किसकी बता रहे हो। कहा कि फिरोज गांधी वहां से चुनाव लड़े थे। पूरा खानदान वहां से चुनाव लड़ता रहा...क्या आपको इतिहास नहीं मालूम। सीएम यादव ने आगे कहा कि सबसे अधिक संविधान संशोधन कांग्रेस ने किए हैं।
कांग्रेस सरकार की सरकार में 17 बार इंदिरा, 11 बार नेहरू और 10 बार राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन किया है। ये अपनी सरकार में 1950 के बाद से लगातार संशोधन करते रहे हैं। कांग्रेस के सिर पर इतने सारे पाप है कि गिनाए नहीं जा सकते।












Click it and Unblock the Notifications