मुंबई में एमपी सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, कहा- सदैव ही राम के अस्तित्व को नकारा

Lok Sabha Election 2024 के लिए दक्षिण मुंबई पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस पार्टी पर भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का आरोप लगाया। सीएम यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राम सेतु को तोड़ने का ऑर्डर दिया, हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया... कांग्रेस ने सदैव ही राम के अस्तित्व को नकारा है।

दक्षिण मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने तो अपने सारे तीर्थ स्थलों को भव्य बनाने का अभियान चलाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस का रिकॉर्ड ये है कि राम मंदिर को लेकर सरकारे गिराई गई। उसमें मध्य प्रदेश की सरकार भी गिराई गई थी।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान सीएम यादव ने पूछा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस तो उत्तर प्रदेश में हुआ था...लेकिन मध्य प्रदेश ने क्या बिगाड़ा था? ये लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे है। उन्होंने पूछा कि हिमाचल ने क्या बिगाड़ा था। उत्तर प्रदेश के अंदर घटना घटी थी तो अपराधियों को सजा देते। सीएम यादव ने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार गिराकर कांग्रेस ने पाप किया था।

सीएम यादव ने कहा कि ये भगवान राम के नहीं है। ये हाईकोर्ट में भी शपथ पत्र देते है कि भगवान राम का अस्तिव नहीं है। ये राम सेतु को तोड़ना का भी आदेश देते है कि राम सेतु को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर राम सेतु को तोड़ दोगे तो रामेश्वरम और श्रीलंका का संबंध ही खत्म हो जाएगा। आप तो हर एक प्रमाण भी मिटाने लगे।

सीएम यादव ने कहा कि आप अपने घटनाक्रम के आधार पर सरकारें गिराने लगे और उसके बाद कहते हो कि हम भी राम वाले। तो जनता तो आपको देख रही है। उन्होंने कहा कि अपने कभी भगवन राम को स्वीकार नहीं किया...अपने सदैव राम का अपमान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+