मोनालिसा ने नेहा कक्कड़ और हनी सिंह के सॉन्ग 'Aao Raja' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

मोनालिसा ने नेहा कक्कड़ और हनी सिंह के सॉन्ग 'Aao Raja' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, जून 24: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं और उनके वीडियो फैंस को खूब पसंद आते है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मोनालिसा का डांस वीडियो मचा रहा हैं धमाल

मोनालिसा का डांस वीडियो मचा रहा हैं धमाल

मोनालिसा के सभी पोस्ट सेकंडों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। इसी बीच मोनालिसा ने अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 24 जून को पोस्ट किया है, जो धमाल मचा रहा हैं। बता दें कि मोनालिसा ने सेट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'आओ राज' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसे सॉन्ग को यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने गया है। वहीं, मोनालिसा ब्लैक शिमरी लहंगा पहने हुए और बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स लग रहे हैं जबरदस्त

वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स लग रहे हैं जबरदस्त

वहीं, इस डांस वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स जबरदस्त लग रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा है 'सुपर डांस मैम'। मोनालिसा के इस वीडियो पर अब तक लाखों में व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि अपने एक्टिंग करियर में मोनालिसा ने इंडस्ट्री के लगभग सभी भोजपुरी बड़े सितारों के साथ काम किया है। आपको बता दें, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है, वो भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। भोजपुरी सिनेमा के साथ मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

मोनालिसा ने येलो ड्रेस में शेयर की थी बेहद खूबसूरत तस्वीरें

मोनालिसा ने येलो ड्रेस में शेयर की थी बेहद खूबसूरत तस्वीरें

मोनालिसा ने हाल ही में येलो ड्रेस में कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में मोनालिसा का काफी स्टनिंग स्टाइल में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मोनालिसा ने येलो कलर की एक शॉर्ट एंड स्ट्रिप्ड ड्रेस पहन रखी है। ड्रेस का स्टाइलिश बैक मोनालिसा की खूबसूरत बैक फ्लॉन्ट कर रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा के पोज भी काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा का स्टाइल देखकर उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई उन्हें टीवी का सुपरस्टार बता रहा है तो कोई उनपर दिल चुराने का आरोप लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+