राज ठाकरे हो रहे आशंकित, चुुनावी दंगल में उतरने से पहले की वापसी
मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने चुनावी दंगल से पहले ही मैदान से वापसी कर ली है। राज ठाकरे का कहना है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीतिक गलियारे में यह कदम उनका यू टर्न माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि राज ठाकरे चुनावों में जीत को लेकर आशंकित हैं। जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।

पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने एलान किया है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। रविवार को राज ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीक के दौरान बताया कि पूरा महाराष्ट्र राज्य उनका क्षेत्र है। जहां पर सिर्फ विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी। लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालाकि राज ठाकरे ये भी कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिलने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो वह मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ने को तैयार हैं।
खबर है कि एमएनएस विदर्भ की 62 सीटों के लिए उनकी पार्टी 40-45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने वाली मनसे ने सिर्फ नौ सीटों उम्मीदवार उतारते हुए मोदी को समर्थन करने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications