उद्धव को रास नहीं आ रही बीजेपी से राज की दोस्ती, कहा मोदी के लिए हो रही है घुड़दौड़

मनसे की इस दोस्ती से शिवसेना और भाजपा के रिश्तों में दरार पड़ती दिखाई दे रही है, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि बीजेपी से उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं टूटेगा। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में छपे अपने संपादकीय में उद्धव ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उद्धव ने राज ठाकरे की मोदी से समर्थन पर चुटकी ली। खास बात ये है कि राज ठाकरे और मोदी की दोस्ती शिवसेना को नहीं भा रही है।
'सामना' में उद्धव ने लिखा है कि इस वक्त मोदी को समर्थन देने के लिए घुड़दौड़ मची है। पहले जिन लोगों ने मोदी की आलोचना की थी वो अब बिना निमंत्रण के उन्हें पूरा समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं।
Did You Know: राज ठाकरे का सपना वॉल्ट डिज्नी के साथ काम करने का था।
उद्धव ने सामना में लिखा कि हम हिंदुत्व की वजह से एक साथ हैं। उन्होंने कई मसलों के बाद भी हमारा गठबंधन बरकरार है। उन्होंने लिखा कि हिंदू वोटों को बांटने के लिए कई लोगों ने इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश की।
उद्धव ने कहा है कि शिवसेना ने कभी 'मुंह में राम, बगल में छुरी' की राजनीति नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने शिवसेना के साथ धोखा किया तो वो पार्टी पूरे दमखम से उसका सामना करेगी। उद्धव ने लिखा है कि माहौल बदल रहा है। मोदी के पक्ष में हवा चल रही है। राज ठाकरे के नरेंद्र मोदी को समर्थन के ऐलान के बाद शिवसेना की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
Did You Know: मनसे प्रमुख राज ठाकरे कार्टून बनाने के शौकिन है। कॉलेज के दिनों में वो वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो के साथ काम करना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications