बीजेपी के लिए राज ने खाली किया मैदान, चिढ़ गई शिवसेना

raj thackeray
मुंबई। लोकसभा चुनाव के देखते हुए राजनीतिक पार्टियां अपना रंग बदलने लगी है। कभी एक दूसरे के खिलाफ बोलने वाले नेता आज गले मिलने लगे है। सियासी दांव-पेंच का दौर शुरु हो गया हैं। इसी उठा-पटक में अब महाराष्ट्र में सियासी जंग का मैदान सजना शुरु हो गया है। ऐसे में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए धुरंधर खिलाड़ी नए-नए दांव-पेंच आजमा रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी के प्रति नरमी दिखाते हुए ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, जबकि उन्होंने शिवसवेना पर गरमी दिखाते हुए ये बात भी कहा है कि मनसे, शिवसेना के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी।

Did You Know: राज ठाकरे की फोटोग्राफी में खास दिलचस्पी है।

शिवसेना की खिलाफत करते हुए राज ठाकरे के विधायक ने जानकारी दी कि हमलोग शिवसेना प्रत्याशियों ‌के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमारी रडार पर है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिसमें पार्टी महाराष्ट्र में 15-20 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। राज ठाकरे के बीजपी के खिलाफ प्रत्याशी न उतारने के ऐलान ने भाजपा और एमएनएस के बीच नए सियासी समीकरण को पैदा कर दिया है जबकि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की हुई सियासी ने भाजपा और शिवसेना के बीच के संबंधों में खटास ला दी थी।

Did You Know: राज ठाकरे की दिलचस्पी फोटोग्रापी में है। उन्होंने अपने चाचा पर 'केशव बाल ठाकरे' शीर्षक से एक फोटो-जीवनी भी प्रकाशित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+