Video: नवी मुंबई में एक BMW के गोदाम में लगी भीषण आग, 40 कार स्वाहा
नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में बुधवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 40 बीएमडब्ल्यू गाड़ियां स्वाहा हो गईं।
मुंबई, 8 दिसंबर। नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में बुधवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 40 बीएमडब्ल्यू गाड़ियां स्वाहा हो गईं। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एमआईडीसी दमकल सेवा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरबी पाटिल ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बीएमडब्ल्यू कारों के शोरूम में आग लग गई, जिससे वहां खड़ी कारें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम 40-45 बीएमडब्ल्यू कारें पूरी तरह से जल गईं।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश को कोरोना से 30,000 करोड़ का नुकसान: सीएम रेड्डी
आग को बुझाने में दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और दोपहर करीब 1 बजे आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारी ने बताया कि आग सुबह 5.30 बजे लगी थी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications