Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉलीवुड सितारे के पड़ोस में रह रहा था मुंबई बम धमाकों का आरोपी, गिरफ्तार

मुंबई। 1993 में मुंबई हुए सिलसिलेवार धमाकों में आरडीएक्स सप्लाई करने का आरोपी 23 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

mumbai

1993 में एक के बाद एक हुए बम विस्फोट ने मुंबई को दहला दिया था, इसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

इस विस्फोट के लिए आरडीएक्स सप्लाई करने वाले अब्दुल सत्तार बाटलीवाला को गुजरात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई हमलों के बाद पुलिस को अब्दुल सत्तार बाटलीवाला की तलाश थी। साथ ही गुजरात पुलिस भी बाटलीवाला को तलाश रही थी। गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बाटलीवाला को शनिवार रात ब्रांद्रा से गिरफ्तार किया।

बॉलीवुड सितारे का पड़ोसी बन रह रहा था सत्तार

अब्दुल सत्तार बाटलीवाला बांद्रा के पॉश इलाके में कुछ बड़े बॉलीवुड सितारों और एक क्रिकेटर के अपार्टमेंट के पड़ोस में रह रहा था उसे पुलिस ने खार रोड़ से गिरफ्तार किय है।

पुलिस के अनुसार, बाटलीवाला ने गुजरात के पोरबंदर में समुंद्री रास्ते से आए हथियारों को मुंबई पहुंचाया था, जिसमें आरडीएक्स और दूसरे खतरनाक हथियार थे, जिनका इस्तेमाल मुंबई हमलों में किया गया।

बाटलीवाल पर दुबई में दाउद इब्राहिम के भाई अनीस के साथ मीटिंग करने का भी आरोप है। मुंबई हमलों से कुछ समय पहले हुई इस मीटिंग में हमलों की रुपरेखा तैयार की गई।

सोने की स्मंगलिंग में पहले भी हो चुका गिरफ्तार

60 साल के बाटलीवाला को 1987 में भी सोने और चांदी की स्मगलिंग के चलते गुजरात में गिरफ्तार किया गया था। स्मगलिंग करते हुए ही वो दाउद के संपर्क में आया।

दाउद के संपर्क में आने के बाद उसने मुंबई में हमले की योजना बनाई और इसके लिए गुजरात के पोरबंदर के पास गोसाबारा से हथियार और आरडीएक्स मुंबई पहुंचाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+