ट्रेन में लड़कियों पर किया हस्तमैथुन, पुलिस ने बिछाया जाल, गिरफ्तार

ट्रेन में लडकियों पर करता था हस्तमैथुन, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल, गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं को देख हस्तमैथुन करने वाले 19 साल के युवक को पुलिस ने बोरीवली से गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने मई में लोकल ट्रेन के लेडीज कोच में हस्तमैथुन किया था, तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी।

man who masturbated at woman in mumbai local train arrested

24 मई को राजू नाम का ये युवक लेडीज कंपार्टमेंट से सटे विकलांगग कोच में था। इन कोचों के बीच सिर्फ एक ग्रिल लगी थी। इसने वहां खड़े होकर हस्तमैथुन शुरू कर दिया। एक लड़की ने उसकी तस्वीर ले ली थी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इसकी तलाश में थी। पुलिस को युवक के मुंबई में कई जगह फुटपाथ पर देखे जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस ने गुजरात के वलसाड और वापी में भी इसकी तलाश की। सोमवार को पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को ये युवक बोरीवली स्टेशन पर मिल गया और इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसको जोल भेज दिया है। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों में मुंबई में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब महिलाओं के सामने या फिर उनके ऊपर हस्तमैथुन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+