Escort Service: ऑनलाइन मसाज के लिए कर रहा था तलाश, आदमी को अपनी ही पत्नी-बहन की तस्वीर एस्कॉर्ट साइट पर दिखी
ऑनलाइन मसाज के लिए कर रहा था तलाश, आदमी को अपनी ही पत्नी और बहन की तस्वीर दिखी तो उड़ गए होश।

Escort Service: ऑनलाइन मसाज बुकिंग का चलन आजकल देश के कई बड़े शहरों में बढ़ रहा है। मुंबई में एक व्यक्ति ने जब ऑनलाइन मसाज के लिए ऑनलाइन ऐप पर एस्कॉर्ट सर्विस में अपने ही परिवार के सदस्य को देखा तो वह दंग रह गया। दरअसल जब आदमी को मसाज और एस्कॉर्ट सर्विस ऐप पर अपनी पत्नी और बहन की तस्वीर दिखी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने एक महिला को इस मामले में गिरफ्तार किया। आरोप है कि इस महिला ने सोशल मीडिया वेबसाइट से तस्वीर को लेकर एस्कॉर्ट सर्विस और मसाज के लिए अपलोड किया था।
सोशल मीडिया से डाली तस्वीर
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के 31 वर्षीय व्यक्ति ऑनलाइन मसाज के लिए सर्च कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें अपनी पत्नी और बहन की तस्वीर एस्कॉर्ट वेबसाइट पर दिखी। अपने परिवार की महिलाओं की तस्वीर को देखकर आदमी ने अपने पत्नी और बहन से बात की। जिसके बाद दोनों ने बताया कि इस तस्वीर को चार साल पहले सोशल मीडिया के अकाउंट से लिया गया है। इसके बाद आदमी ने ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट पर फोन किया, तो एक महिला ने फोन पर जवाब दिया। आदमी ने जब महिला से पूछा कि वह वह खार वेस्ट स्थित होटल में उससे मिलना चाहता है तो महिला राजी हो गई।
होटल में आदमी ने महिला को पकड़ा
जब महिला आदमी से होटल में मिली तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोपी से जब आदमी की बहस हुई तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन आदमी ने यहां होटल में आरोपी महिला को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया। जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान रेशमा यादव के तौर पर हुई। पुलिस को शक है कि हमिला किसी बड़े गैंग का हिस्सा है जोकि सुंदर लड़कियों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके इस तरह की सेवा मुहैया कराती है।
न्यायिक हिरासत में महिला
आरोपी रेशमा यादव के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन शामिल है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर को शेयर करते समय सावधानी बरतें। लोगों को अपनी प्रोफाइल को लॉक रखना चाहिए ताकि कोई इसका दुरुपयोग ना कर सके।












Click it and Unblock the Notifications