सुरक्षा पर बड़ा सवाल: मुंबई लोकल में सीट के झगड़े को लेकर दो राउंड फायरिंग

पुलिस के मुताबिक 25 साल के तबरेज जेठवा ने दादर से ट्रेन पकड़ी। इसके बाद ट्रेन में 4 लोगों से सीट को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच तबरेज का पैर एक अन्य यात्री के पैर से लग गया। इसी पर विवाद हो गया और जिसे पैर लगा था, उसने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोकल ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। इसी बीच ट्रेन नाहर स्टेशन पहुंच चुकी थी और फायरिंग करने वाला व्यक्ति ट्रेन से उतरा और फरार हो गया।
पुलिस की मानें तो तबरेज को एक गोली छाती के नीचे और दूसरी कंधे पर लगी। वह फिलहाल सायन अस्पताल में भर्ती है और उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की बदौलत फायरिंग करने वाले शख्स की खोज की जाएगी। वहीं इस घटना ने लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications