मुंबई के मानखुर्द इलाके में लगी भीषण आग
मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित स्क्रैप कंपाउंड में भीषण आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर लगातार कोशिश कर रही है।

मुंबई में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार मानखुर्द इलाके में यह आग लगी है। आग स्क्रैप कंपाउंड में लगी है। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें काफी दूर तक नजर आ रही हैं।
आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
मुंबई फायर ब्रिगेड की ओर से जानकारी दी गई है कि स्क्रैप कंपाउंड में लेवल 3 की आग लगी थी। इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
#WATCH| Mumbai: Massive fire broke out at a scrap compound in Mankhurd area. Fire tenders present at the spot, and efforts to douse the fire underway. More details awaited pic.twitter.com/lz4pkDA989
— ANI (@ANI) April 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications