महेश भट्ट बेवकूफ आदमी है, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए: मनसे
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान का विरोध करने वाले मनसे कार्यकर्ता ऐमी खोपकर ने सिनेमा ओनर्स एसोएिसएशन के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान अभिनेताओं के काम करने वाली फिल्मों को रिलीज नहीं किया जाएगा।

वहीं खोपकर ने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट को एक बेवकूफ आदमी बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय नहीं है, उसे पाकिस्तान चला जाना चाहिए। महेश भट्ट ने पाकिस्तान के कलाकारों का भारतीय फिल्मों में काम करने न देने के निर्णय का खराब बताया था।
आपको बताते चले कि सिने ओनर्स एसोसिएशन ने कहा है कि हमने निर्णय लिया है कि पाकिस्तान के एक्टरों ने जिन फिल्मों में अभिनय किया है, उन फिल्मों को सिनेमाहालों में उनको नहीं दिखाएंगे। सिने ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन दातार ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया है। अब हमने निर्णय किया है कि हम भी पाकिस्तान के कलाकारों और टेक्निशियन का पूरी तरह से विरोध करेंगे।
आपको बताते चलें कि अगर ऐसा होता है तो दिवाली पर करण जौहर निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल जिसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भी काम किया है कि रिलीज टल सकती है। वहीं शाहरुख खान की फिल्म रईस भी फंस सकती है क्योंकि उसमें भी पाकिस्तान की कलाकार माहिरा खान ने काम किया है।
सिनेमा ओनर्स एंड एक्सबिटर्स एसोसिएशन के इस फैसले के बाद सीधे तौर पर महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी। वहीं जब सीओईएआई से शाहरुख खान की फिल्म रईस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य होते हैं तो हम यह रिलीज होने देंगे। पर अभी इसके बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications