उद्धव ने कहा मोदी की कोई हवा है तो भाजपा क्यों हारी
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा से सालों पुरानी दोस्ती टूटने के बाद शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे खुलकर सामने आ गए हैं। उद्धव ने भाजपा को खुलकर लताड़ा है। उन्होंने भाजपा से कहा है कि मोदी हवा कहीं नहीं है अगर कोई हवा होती तो भाजपा उप चनाव क्यों हार गई। उन्होंने कहा कि हवा नहीं है अगर ऐसा तो तो भाजपा उपचुनाव जीत चुकी होती।

गौरतलब है कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने पहली बार सीधा भाजपा पर वार किया है। इससे पहले वह अप्रत्यक्ष तौर पर ही भाजपा को निशाने पर लेते आए थे।
उद्धव ने कहा है कि भाजपा ने गठबंधन तोड़कर हिंदुत्व से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी भाजपा को दूसरे राज्यों में तकलीफ नहीं देते हैं तो फिर महाराष्ट्र में शिवसेना को क्यों तकलीफ दी गई।
उन्होंने मोदी लहर पर करारा सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रम न पालें कि हवा चल रही है। अगर कोई लहर होती तो हालिया उपचुनावों में भाजपा क्यों हार गई। उन्होंने दावा भी किया कि इस बार महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा।
उद्धव ने यह भी कहा कि भाजपा ने पहले से ही गठबंधन तोड़ने का फैसला कर रखा था। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख के तौर पर हमने गठबंधन बचाने का अंतिम क्षणों तक प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications