सीएम साहब बोले- राणेजी मुझको माफ करना गलती म्हारे से हो गई !

एक बजे इस्तीफा देंगे नारायण राणे
कांग्रेस मनाने में लगी है तो वहीं नारायण राणे ने यह बात कह दी है कि वह एक बजे दोपहर को इस्तीफा देंगे। खबर है कि मीडिया से बात करते हुए नारायण राणे कई और खुलासे कर सकते हैं कि वह इसके बाद कहां जाने वाले हैं या क्या करने वाले हैं। राणे की नाराजगी भी साफ बाहर आ सकती है।
यह कहा था राणे ने
राणे ने खुद यह जानकारी मीडिया को दी है। जानकारी के मुताबिक नरायाण राणे ने कहा था कि वह मंत्री पद छोड़ सकते हैं हालांकि वह कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे। जबकि कुछ अपुष्ट खबरें ऐसी भी थीं कि नारायण राणें भाजपा में जा सकते हैं। आपको बता दें कि भाजपा की लोकसभा में भारी जीत के बाद कई पार्टियों के कई मंत्री व नेता भाजपा से प्रभावित हुए हैं।
राणे नाराज हैं शायद
जानकारी के मुताबिक नारायण राणे मुख्यमंत्री पद के लिए अपने आपको उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस पर दबाव बना रहे हैं। लेकिन नारायण राणे को लग रहा है कि मुख्यमंत्री के पद के लिए उनको उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। इसलिए वह कांग्रेस के कुछ नेताओं से नाराज चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications