महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में 63,294 नए केस दर्ज, 349 मौत

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के शुरुआत के वक्त लोगों में खौफ था। लोगों ने घरों में रहकर और एहतियाद बरतकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी थी। नए साल के आते-आते ऐसा लग रहा था कि बस अब देश कोरोना से चल रही जंग के अंतिम पड़ाव पर है। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ, लेकिन अब साल के चौथे महीने में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। हालात ये है कि देश के 12 राज्यों में कोरोना की स्थिति बेकाबू हो रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्थिति खौफनाक नजर आ रही है। राज्य में रोजाना मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इधर मुंबई में भी कोरोना केस का डेली ग्राफ बढ़ रहा है।

Mumbai today corona report

रविवार को सामने आई मुंबई की कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आज 9,989 नए कोरोना केस सामने आए है और 58 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में अब तक कोरोना के कुल 520214 केस है और कुल 12017 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे प्रदेश की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 63,294 नए कोरोना केस दर्ज हुए, इसके अलावा 34,008 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। वहीं आज ही आज में 349 लोगों की इस घातक वायरस से मौत हो गई है। ऐसे में अगर प्रदेश में कुल मामले 34,07,245 है, जिनमें से अब तक 27,82,161 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके है। वहीं कोरोना के अब तक पूरे महाराष्ट्र में 57,987 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 5,65,587 केस एक्टिव है।

इन सब के अलावा प्रदेश में फैल रही महामारी के मद्देनजर स्टेट कोरोना टास्क फोर्स के साथ बैठक हुई, जिसपर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने बताया कि मीटिंग में कुछ लोग 2 हफ्ते के लिए लॉकडाउन के पक्ष में थे, कुछ 3 सप्ताह के लिए लॉकडाउन के पक्ष में थे। सभी लोगों का का विचार था कि राज्य में लॉकडाउन लागू किया जाए। ऐसे में सोमवार को फिर बैठक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+