उद्धव ठाकरे ने मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला

मुंबई। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष पर कटाक्ष किए। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र उस्मानाबाद स्थित तुलजापुर में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनके साथी अफजल खान और उसकी सेना की तरह है।

uddhav-thackeray

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अफजल खान की तरह हैं। दरअसल, अफजल खान 17वीं सताब्दी में बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह मुगल साम्राज्य का कमांडर था। एक युद्ध के दौरान अफजल खान को छत्रपति शिवाजी ने मार डाला था।

सोमवार को उद्धव ने उस्मानाूाद स्थित तुलजापुर में रैली के दौरान कहा कि मोदी और उनकी टीम अफजल खान और उसकी सेना है। उन्होंने कहा कि वे कौन हैं। पहले मोदी प्रचार के लिए आते हैं, फिर उनकी पूरी कैबिनेट महाराष्टर में वोट मांग रही है।

यह अफजल खान की तरह महाराष्ट्र को जीतना चाहते हैं। लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

बांटना चाहती है भाजपा

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के पास मोदी के अलावा गृहमंत्री, विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री और दूसरे नेता महाराष्ट्र में वोट मांगने आ रहे हैं। भाजपा विकास औऱ तरक्की के नाम पर महाराष्टर को बांटना चाहती है। लेकिन प्रदेश के लोग ऐसे प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता धूल चटा देगी।

उन्होंने अफजल खान के अंत को दोहराते हुए कहा कि अफजल खान ने शिवाजी के मराठा साम्राज्य को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन उसका बुरा हाल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+