महाराष्ट्र: दोनों डोज ले चुके श्रद्धालुओं के लिए 7 अक्टूबर से खुलेगा मुंबा देवी मंदिर, ये हैं गाइडलाइंस

नवरात्रि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर को 7 अक्टूबर से दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

मुंबई, 3 अक्टूबर। नवरात्रि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर को 7 अक्टूबर से दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि मंदिर परिसर में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए पहले मंदिर की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अतिरिक्त जिन श्रद्धालुओं ने वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें कोरोना का नेगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना होगा। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार मंदिर में माला, फूल या प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी।

mumba devi temple

बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 7 अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का ऐलान किया था। इसके साथ सीएम ने सभी अधिकारियों को कोरोना के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवाने के भी आदेश दिए थे। उन्होंने लोगों से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने की अपील की थी। इस घोषणा के साथ सीएम ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें: जम्मू: कोरोना वैक्सीन लेने वालों को ही मिलेगी मॉल और सार्वजनिक जगहों पर एंट्री, आदेश लागू

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले भले ही कम होते जा रहे हों लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। सरकार ने तीर्थ स्थलों को खोलने से पहले श्रद्धालुओं और प्रबंधन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये थे। सरकार के अनुसार प्रसाद का वितरण, गंगाजल का छिड़काव, मूर्तियों और पवित्र किताबों को छूने पर पूरी पाबंदी होगी। वहीं, श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल जाते वक्त कोरोना के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा और एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी बनानी होगी। वहीं, राज्य सरकार ने बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+