जेल में बंद विधायक ने पुलिस अधिकारी को दी गंदी गाली, वीडियो वायरल
ये वीडियो बुधवार का है, जब मेडिकल चेकअप के लिए रमेश कदम को अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल जाने के लिए जब रमेश कदम पुलिसकर्मियों के साथ वैन का इंतजार रहे थे।
मुंबई। भ्रष्टाचार के आरोप में मुंबई की बैखुला जेल में बंद महाराष्ट्र के शोलापुर की मोहोल सीट से एनसीपी विधायक रमेश कदम के जेल में पुलिस अधिकारियों से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों को धमकाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिसवालों को अपशब्द कह रहे हैं।

ये वीडियो बुधवार का है, जब मेडिकल चेकअप के लिए रमेश कदम को अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल जाने के लिए जब रमेश कदम पुलिसकर्मियों के साथ वैन का इंतजार रहे थे, तभी वैन के आने में देरी पर वो भड़क गए और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने लगे। एपीआई मनोज पवार ने विधायक की इस बदसलूकी की रिपोर्ट नागपाड़ा थाने में दर्ज कराई है। ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
रमेश कदम 365 करोड़ रुपए के घोटालों के आरोप में जेल में बंद हैं। मोहोल सीट से राकांपा विधायक रमेश कदम पर अगस्त 2012 से दिसंबर 2014 के बीच विकास निगम में घोटाले का आरोप है। ईडी का आरोप है कि उन्होंने निगम के अधिकारियों के साथ 365 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन किया। गबन के आरोपों में वो पिछले 20 महीने से जेल में हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications