शिवाजी मेमोरियल के जलपूजन पर सरकार ने फूंक दिए 5.83 करोड़ रुपए

3600 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे शिवाजी स्मारक के जलपूजन के लिए करोड़ों फूंक दिए गए।

मुंबई। बीते साल दिसंबर में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित अरब सागर में शिवाजी मेमोरियल के जो जल पूजन के लिए किया था, उसके प्रचार के लिए 5.83 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

महाराष्ट्र सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में बैनर लगाने के लिए 2.14 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जिसमें से सिर्फ 55 लाख रुपए मुंबई में ही बैनर लगाने में खर्च किए गए। इतना ही नहीं अखबारों में करीब 2.62 करोड़ रुपए का विज्ञापन दिया गया था। बाकी आर्ट वर्क और प्रशासनिक कामों के लिए खर्च किया गया।

शिवाजी मेमोरियल के जलपूजन पर सरकार ने फूंक दिए 5.83 करोड़ रुपए

और कई योजनाओं का हुआ था शिलान्यास

बता दें कि उसी दिन पीएम ने मुंबई में 1.06 लाख करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास किया था। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उस प्रोजेक्ट का सारा श्रेय खुद लेना चाहती है जो सबसे पहले कांग्रेस और नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी की सरकार ने 1999 में वादा किया था।

राज्य के मुखिया देवेंद्र फड़नवीस ने इस बारे में कहा था कि 15 सालों से जनता सिर्फ इस सपने के बारे में बात कर रही थी। कोई क्लियरेंस नहीं मिल रहा था। हमारी सरकार ने 6 महीने के भीतर सारे क्लियरेंस लिए और काम शुरु कराया।

यह बात दीगर है कि महाराष्ट्र सरकार पर भारी आर्थिक बोझ है। सरकार पर उधारी 26 फीसदी बढ़ गई है। 2014 में भाजपा ने सत्ता संभाली थी उस समय पर 2.69 लाख करोड़ रुपए उधार थे लेकिन फिलहाल यह बढ़कर 3.71 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+