कांग्रेस ने कहा एनसीपी के साथ गठबंधन का समय खत्म

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन भी टूटता हुआ नजर आ रहा है। एनसीपी के बाद कांग्रेस ने संकेत दिए हैं वह गठबंधन अब समाप्त कर सकती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट की माने तो कांग्रेस ने कहा है कि एनसीपी के साथ गठबंधन रखने का समय नहीं रहा। कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि एनसीपी के हावभाव से लग रहा है कि एनसीपी अलग चुनाव लड़ना चाह रही है।

sonia

दोनो पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक में विचार विमर्श जारी है। हो सकता है कि देर शाम कांग्रेस-एनसीपी का आलाकमान आधिकारिक घोषणा करते हुए गठबंधन के विवाद को खत्म करने का कोई अंतिम फैसला ले। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद एनसीपी के शीर्ष नेतृत्व अपनी आगे की कार्रवाई पर फैसला करने के लिए चर्चा कर रहा है।

पार्टी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल समेत एनसीपी के सभी शीर्ष नेता आगे की कार्रवाई को लेकर अजित पवार के सरकारी निवास में अंतिम फैसले पर विचार कर चुके हैं। देखना है कि अंतिम फैसला क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+