मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र चुनावः उरी बाबा...भाजपा करेगी सिर्फ दो दिनों में 300 रैलियां

Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कुछ दिन बचे हैं। इससे पहले लगता है कि भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए तैयार हो गई है। एक दिन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दो दिनों में ही भाजपा की ओर से इतना बड़ा अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत भाजपा महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों में तीन सौ रैलियां करेगी।

amit-shah

महाराष्ट्र भाजपा ने कहा है कि पार्टी की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान दक्षिण महाराष्ट्र में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, समारा और सांगली क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रूपला, पुणे क्षेत्र में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी रैलिया करेंगी।

इसके अलावा मुंबई में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव लातूर और सोलापुर में जनता से मुखातिब होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ठाणे, केन्द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर नासिक में रैली को संबोधित करेंगे।

English summary
#Maharashtra Election: Amit Shah will do 300 hundred rally in Maharashtra.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X