ICU के मरीज, चुनाव से पहले अब उद्धव और चव्हाण में हुई भिड़ंत
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की ओर से भी शिवेसना पर तीखा वार किया गया है। चव्हाण ने कहा है कि शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पास अनुभव की कमी है। क्योंकि वह 1995 में शिवसेना-भाजपा सरकार का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा है कि उद्धव यह न समझें कि उनकी टिप्पणी को भगवा संगठन ने हल्के में लिया है।

आपको बता दें कि शिवसेना ने मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा है कि चव्हाण कहते हैं कि उद्धव के पास कोई अनुभव नहीं है। जब वह (चव्हाण) मुख्यमंत्री बने थे तो उनके पास क्या अनुभव था क्योंकि उन्हें चुनाव में अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढ़ने में मुश्किल हो रही है। इसलिए उनकी मानसिक स्थिति आईसीयू में भर्ती किसी मरीज की तरह अस्थिर हो गई है।
संपादकीय में कहा गया कि क्या चव्हाण के पास पराजित राहुल गांधी से यह पूछने का साहस है कि प्रधानमंत्री पद की आकांक्षा रखने के लिए उनके पास क्या अनुभव था।












Click it and Unblock the Notifications