महाराष्ट्र में कौन-कौन बना मंत्री, किसको क्या प्रभार
मुंबई। महाराष्ट्र नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी केबिनेट और मंत्रालयों में सभी का ख्याल रखना चाहा है। पंकजा मुंडे हो या नितिन गडकरी के खास बताए जाने वाले मुनगंटीवार या फिर वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे। फड़नवीस ने मंत्रालय काफी सूझबूझ के बाद बांटे हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सरकार में मंत्रालय बांटते ही उपेक्षित होकर बागी तेवर दिखाना आम हो गया है लेकिन भाजपा की महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद बांटने के बाद किसी भी नेता की अभी तक उपेक्षित भावना सामने नहीं आई है।

निन्म वर्ग का भी रखा ध्यान
उच्च वर्ग समुदाय और आदिवासी समुदाय से नेता विधायकों को भी फड़नवीस ने तवज्जो दी है। विधायक विष्णु सावरा आदिवासी समुदाय से हैं। सावरा को आदिवासी विकास मामले भी सौंपे गए हैं। तो वहीं दिवंगत गोपीनाथ मुंडे से हमेशा से जुड़ा रहा पिछड़ा वर्ग को खुश करने के लिए उनकी बेटी पंकजा मुंडे को भी मंत्रालय दिया गया है। गोपीनाथ मुंडे ने ओबीसी समुदाय के प्रिय नेता रहे।
मुख्यमंत्री की केबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री
| केबिनेट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस : गृह, शहरी विकास, हाउसिंग, स्वास्थ्य। एकनाथ खड़से : राजस्व, अल्पसंख्यक विकास-वक्फ, कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य एवं राज्य उत्पाद शुल्क। सुधीर मुनगंटीवार : वित्त एवं योजना, वन विभाग राज्यमंत्री दिलीप कांबले : आदिवासी विकास, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता। |












Click it and Unblock the Notifications