महाराष्ट्र मेें भाजपा को मिले विश्वासमत पर कांग्रेस ने की वोटिंग कराने की मांग

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। हालांकि इससे पहले खबर यह आ रही थी कि भाजपा को विश्वासमत प्राप्त करने में मुश्किलें आ सकती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने विश्वासमत प्राप्त कर महाराष्ट्र में भाजपा सरकार की स्थिति को मजबूत कर लिया है। कांग्रेस के महाराष्ट्र नेताओं ने विश्वास मत का विरोध किया है। कांग्रेस की मांग है कि विश्वासमत गलत है इसलिए इसके लिए वोटिंग कराई जानी चाहिए।

devendra-fadnavis

दरअसल, इससे पहले भाजपा ने शिवसेना के साथ गुप्त बैठक की थी। अंदरूनी बातचीत के बाद भाजपा सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। हालांकि यह तस्वीर अभी भी साफ नहीं हो पाई है कि भाजपा शिवसेना के साथ जाएगी या फिर एनसीपी।

गौरतलब है कि शिवसेना ने यह बात मीडिया से स्पष्ट कर दी थी कि विधानसभा में उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ वोट कर सकती है। तब भी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर भाजपा ने शिवसेना से बातचीत शुरू की है। आपको बता दें कि शिवसेना भाजपा सरकार में मंत्रीपदों के अलावा उपमुख्यमंत्री का पद भी मांग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+