नरेंद्र मोदी देंगे दखल, अब सीटों के बंटवारे से छोटे दल हुए नाराज
मुंबई। महाराष्ट्र में जहां एक ओर भाजपा शिवसेना गंठबंधन की आंधी थमती नहीं नजर आ रही है। कोई भी पार्टी सीट पर राजी नहीं हो रही है तो इधर छोटी सहयोगी पार्टियां नाराज हो गई हैं।

बैठकों का दौर अब भी जारी है। लेकिन विवाद नहीं सुलझ रहा है। शिवसेना की ओर से एक नया प्रपोजल आया है। जिसे गंठबंधन में शामिल चार छोटे दल स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस प्रस्ताव में 130 सीट बीजेपी को दी गई है जबकि 151 सीट शिवसेना ने खुद अपने पास रखी है।
वहीं आज भी सीट बंटवारे को लेकर भाजपा-शिवसेना की बैठक जारी है। पहले इस गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई पहुंचने की अटकलें लगाई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications