शिवसेना अड़ी मुख्यमंत्री होगा तो सिर्फ शिवसेना का
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा के साथ जाने के लिए तो तैयार है लेकिन उसकी हठधर्मिता आगे आ रही है। बताया जा रहा है कि शिवसेना ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह भाजपा के साथ एक ही शर्त पर आएगी। शिवसेना के मुताबिक अगर भाजपा शिवसेना के साथ आना चाहती है तो मुख्यमंत्री शिवसेना पार्टी से ही होगा।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना भाजपा के साथ तभी हाथ मिलाएगी जब भाजपा शिवसेना के ही नेता को मुख्यमंत्री बनाने पर राजी होती है।
शिवसेना के राउत ने एबीपी न्यूज से कहा है कि शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा तभी भाजपा के साथ वह आकर सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि नतीजों के रुझानों में दिख रहा है कि भाजपा अकेले दम पर महाराष्ट्र राज्य में सरकार नहीं बना पाएगी।
इस बीच भाजपा और शिवसेना की आपस में बातचीत की भी खबर है। लेकिन कोई बात अभी तक बनती नहीं दिखाई दे रही है। हो सकता है कि शिवसेना भाजपा के साथ न जाकर नए समीकरण को जन्म देदे।
यह हो सकता है नया समीकरण
अगर शिवसेना अपनी इस बात पर ही अड़ी रही तो यह तय है कि महाराष्ट्र में महागठबंधन के संयोग बन सकते हैं। क्योंकि बिना किसी समर्थन के भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी। ऐसे में शिवसेना सीट हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। क्योंकि राजनीति में सब कुछ संभव हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications