Live updates: महाराष्ट्र में ड्राइविंग सीट पर बीजेपी, कांग्रेस ने मानी अपनी हार
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये 288 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। भाजपा और शिवसेना में जुबानी जंग के बीच मनसे को कितना लाभ पहुंचेगा और कांग्रेस कितनी सीटें बटोर पाती है, इन सभी के ताज़ा अपडेट आपको यहां मिलेंगे।

लाइव अपडेट इस प्रकार हैं-
3:05 बजे। एनसीपी ने बीजेपी को बाहर से समथर्न देने की बात कही। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा केंद्र में बीजेपी की सरकार है और ऐसे में अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य का विकास संभव हो पाएगा।
2:45 बजे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि लोकसभा चुनावों का मूड अभी भी देश में बरकरार। साथ ही उन्होंने माना कि बीजेपी को शिवसेना के साथ सरकार बनानी चाहिए।
2:33 बजे। मुंबई में शिवसेना भवन के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न तो पुणे में बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्सव।
2:32 बजे। महाराष्ट में कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा वह चुनावों मिले जनादेश को स्वीकार करते हैं और बीजेपी को जीत की बधाई देते हैं।
2:17 बजे। महाराष्ट्र में नतीजों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद तक मनाया जश्न।
2:11 बजे। नितिन गडकरी ने कहा शाम 6 बजे पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड में होगा कोई फैसला
2:10 बजे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा महाराष्ट्र का सीएम बनने की कोई ख्वाहिश नहीं।
2:00 बजे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बेटे राव साहेब शेखावत चुनाव हारे। बीजेपी के सुनील देशमुख ने हराया।
12:35 बजे। लातूर सिटी से अमित विलासराव देशमुख चुनाव जीते
12:32 बजे। कराद साउथ से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण जीते
12:30 बजे। बीड लोकसभा से गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे 1.5 लाख वोटों से चुनाव जीतीं
12:25 बजे। कराड साउथ से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण जीते
12:20 बजे। गैंगस्टर अरुण गवली का भतीजा और एनसीपी नेता सचिन अहीर चुनाव हारे
12:10 बजे। सीटों की जोड़-गांठ के बीच शिवसेना ने दिया भाजपा से हाथ मिलाने का संकेत। भाजपा-शिवसेना मिलकर बना सकते हैं सरकार
12:00 बजे। महाराष्ट्र का पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में, पुणे से माधुरी मीजल जीतीं
11:40 बजे। बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस। बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने कहा दोपहर बाद पार्टी का अलाकमान तय करेगा महाराष्ट्र में सरकार का भविष्य। बीजेपी जल्द ही कोई फैसला लेगी।
11:39 बजे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बयान दिया है कि महाराष्ट्र में कोई लहर नहीं है। उनकी पार्टी उसके साथ जाएगी जो विकास कराएगा।
11:30 बजे। छगन भुजबल अपना चुनाव जीते।
11:28 बजे। चुनावों के नतीजों से दुखी उद्धव ठाकरे और नाराज शिवसेना।
11:25 बजे। कुडाल सीट पर शिवसेना बड़़े अंतर से जीत की ओर।
11:23 बजे। बारामती से अजित पवार जीत की ओर। शरद पवार ने शुरू की एनसीपी नेताओं के साथ मीटिंग।
11:21 बजे। महाराष्ट्र की रायगढ़ की कुडाल सीट से कांग्रेस के नेता और सीएम के दावेदार नारायण हारे चुनाव हार गए हैं।
11:15 बजे। नई जानकारी के तहत बीजेपी और एनसीपी के बीच भी बातचीत शुरू।
11:10 बजे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी और शिवसेना के बीच मध्यस्ता को तैयार।
10:57 बजे। मुंबई के अधिकतर हिस्सों पर बीजेपी की पकड़ बरकरार।
10:49 बजे। ताजा रूझान इस तरह से हैं-
भाजपा - 111 सीट
शिवसेना- 63 सीट
कांग्रेस - 48 सीट
एनसीपी- 42 सीट पर
अन्य - 23 सीट पर
10:33 बजे। रूझानों में यू टर्न बीजेपी सिर्फ 109 पर।
10:15 बजे। महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन के लिए जोड़तोड़ शुरू।
9:53 बजे। बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना गठबंधन के सवाल पर पूरे नतीजों के आने का इंतजार करने को कहा।
9:45 बजे। महाराष्ट्र में शिवसेना नंबर दो की ओर।
9:42 बजे। एनसीपी की पुरानी अहमदनगर सीट पर बीजेपी आगे।
9:40 बजे। हार की कगार पर कांग्रेस, एनसीपी। अजित पवार ने लगाया पृथ्वीराज चव्हाण पर हार का आरोप।
9:33 बजे। बांद्रा से कांग्रेस के बाबा सिद्दकी पीछे। बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने की ओर अग्रसर।
9:13 बजे। परली में पंकजा मुंडे आगे चल रही हैं। वहीं पसगांव में आरआर पाटिल आगे हैं।
9:00 बजे। ठाणे, ऐरोली व आसपास के क्षेत्रों में शिवसेना और एनसीपी आगे चल रही हैं। वहीं मुंबई पूर्व में भाजपा का दबदबा दिख रहा है।
8:47 बजे। एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा है कि अगर शिवसेना हिंदुत्व छोड़ दे तो हम उसके साथ जा सकते हैं। ऐसे बयान इसलिये आने शुरू हुए हैं, क्योंकि ताजा रुझानों में भाजपा की हालत पतली होती दिख रही है।
8:42 बजे। कल्याण से गणेश गायक्वाड, मलाड पश्चिम से असलम आगे, घाटकोपर से राम कदम आगे चल रहे हैं।
8:40 बजे। महाराष्ट्र में भाजपा 60, शिवसेना 32, कांग्रेस 30, एनसीपी 24 और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।
8:35 बजे। महाराष्ट्र में पहले आधे घंटे के रुझानों के अनुसार राज ठाकरे की मनसे को एक भी सीट मिलती नहीं दिखाई दे रही है।
8:30 बजे। भाजपा पहले आधे घंटे में ही 30 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं कांग्रेस 9, शिवसेना 11 और एनसीपी 2 सीटों पर आगे चल रही हैं।
8:20 बजे। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है।
सुबह 8 बजे। मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट खुलने शुरू हुए।












Click it and Unblock the Notifications