मैट्रीमनी साइट पर इंग्लैंड में पढ़े 'डॉक्टर' के झांसे में फंसी महिला प्रोफेसर, गंवाए 6 लाख

महिला प्रोफेसर से बोला- इंग्लैण्ड में डॉक्टर हूं, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा दे 6 लाख ठगे

Maharashtra News, मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के मालाडा में रहने वाली प्राध्यापक महिला से एक शख्स ने खुद को डॉक्टर बताकर 6 लाख की धोखाधड़ी कर ली। महिला करीब साल पहले उसके संपर्क में आई थी। उसने महिला को मेट्रोमोनी वेबसाइट पर रिक्वस्ट भेजी थी। महिला ने वहां अपना नाम रजिस्टर करवाया हुआ था। शख्स ने दिनेश मुखर्जी नाम से उक्त महिला से दोस्ती की।

Maharashtra: 6 lakh rupees frauds with female professor

आरोपी ने महिला से कहा कि वह भारतीय है। मगर, इंग्लैड में रहता है और पेशे से डॉक्टर है। उसकी प्रोफाइल देखकर महिला ने अपनी व्यक्तिगत जानकारी भेजने को राजी हो गई। उसके बाद शख्स के साथ महिला की फोन पर बातें होने लगीं।

कहा- दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया हूं
महिला को उसने शादी का आश्वासन दिया और भारत आकर परिवार से मिलने की बात कही। दिसंबर में महिला को फोन आया कि वह भारत मिलने आ रहा है। दिल्ली एअरपोर्ट पर पहुंचकर कॉल करेगा। शख्स ने महिला को दिल्ली एयरपोर्ट में पहुंचने का झूठा कॉल किया और ढाई लाख युरो के साथ दिल्ली एअरपोर्ट में पकड़े जाने पर 5 लाख 90 हजार रुपए जमानत के लिए मांगने की बात बताई।

Maharashtra: 6 lakh rupees frauds with female professor

महिला को बातों में फंसा अलग-अलग एकाउंट में पैसे भरने को कहा। महिला ने विश्वास कर एकाउंट में पैसा भर दिया। पैसा जमा होने के बाद शख्स ने अपना फोन बंद कर दिया। महिला को बाद में ध्यान आया कि उसके साथ काफी बड़ी धोखाधड़ी हुई है। महिला ने मालाड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+