महाराष्ट्र: ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत गिरी, 12 मरे, कई घायल
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। सोमवार की देर रात महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये हैं। हादसा 50 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से हुई। बचाव और राहत दल ने 7 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। हादसा पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण हुआ। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठाणे के डी-केबिन इलाके में स्थित कृष्णा निवास नामक इमारत गिर गई। बचाव अभियान में दमकल विभाग के कर्मी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी जुटे हैं।
अधिकारियों
ने बताया कि इमारत में अभी भी दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका है। आपको बताते चलें कि बारिश का मौसम शुरू होने के बाद एक महीने में ही ठाणे में इमारत गिरने की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे नगर निगम ने कृष्णा निवास की जर्जर हालत को देखते हुए इमारत में रहने वालों को नोटिस जारी किया था। उन्होंने बताया कि कुछ परिवारों ने इमारत खाली कर दी थी, लेकिन अन्य अभी भी वहीं रह रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications