मराठा फिल्‍म इंड्रस्‍टी की एक्‍ट्रेस माधवी गोगटे नहीं रहीं, 'अनुपमा' में बनी थीं रुपाली गांगुली की मां

मुंबई। मराठा फिल्‍म एवं टीवी इंड्रस्‍टी की लोकप्रिय अभिनेत्री माधवी गोगटे चल बसी हैं। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वायरस के संक्रमण से लगभग रिकवरी हो गई थीं, लेकिन बीते रोज उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्‍टरों की मौजूदगी में उन्‍होंने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

58 साल की उम्र में निधन

58 साल की उम्र में निधन

माधवी 58 वर्ष की थीं। हाल ही में वह प्रसिद्ध सीरियल 'अनुपमा' में नजर आईं, जिसमें उन्‍होंने रुपाली गांगुली की मां का रोल किया था। माधवी के निधन पर अब 'अनुपमा' के सह-कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। को-एक्‍ट्रेस रूपाली गांगुली और अल्पना बुच ने कहा कि, वे अनुभवी मराठी अभिनेत्री थीं। हमें यकीन नहीं हो रहा, वे हमारे बीच नहीं रहीं।

को-एक्‍ट्रेस हुईं दुखी

को-एक्‍ट्रेस हुईं दुखी

सह-कलाकार अल्पना बुच ने की कहा कि, ''हम आपको मिस करेंगे माधवी जी..आप कैसे चली गईं'', दिवंगत अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए, अल्पना ने एक भावनात्मक नोट साझा किया- "माधवी जी ऐसा नहीं होता...सीन खत्म होने से पहले कलाकार बाहर नहीं निकल सकता... अनुपमा के सेट पर हम आपको मिस करेंगे...आपकी प्यारी मुस्कान..मीठी आवाज...ह्यूमर...हम सब आपको याद करेंगे।''
माधवी गोगटे की एक फोटो शेयर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी की। वहीं,अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि, रूपाली गांगुली बहुत दुखी हैं। चूंकि, उक्‍त शो में माधवी गोगटे ने कांता जोशी-और भावेश की माँ की भूमिका निभाई थी। यह शो अभी चल रहा है और जल्‍द ही टीवी पर आएगा।

कई हिंदी-शो में भी काम किया था

कई हिंदी-शो में भी काम किया था

माधवी की बात करें तो उन्होंने कई हिंदी टीवी शो जैसे- 'कोई अपना सा', 'ऐसा कभी सोचा ना था', 'कहीं तो होगा' में भी अभिनय किया था। वह काफी सालों से इंडस्ट्री में थीं। उन्हें मराठी फिल्म घनचक्कर से प्रसिद्धि मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+