Mumbai: दादर के रेजिडेंसी टावर में लगी आग हुई भयानक, दमकल मौके पर मौजूद
दादर ईस्ट के आरए रेजीडेंसी टावर (RA Residency tower) में लेवल 2 की आग 4 में बदल गई है। आग को काबू में करने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौजूद हैं।

Fire Broke Out Dadar East Area: मुंबई के दादर ईस्ट इलाके में एक रिहायशी बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दादर ईस्ट के आरए रेजीडेंसी टावर (RA Residency tower) में लेवल 2 की आग लगी है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
दादर ईस्ट इलाके के आरए रेजिडेंसी टॉवर में गुरुवार शाम को अचानक लेवल 2 की आग लग गई। ताजा अपडेट देते हुए समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आग लेवल 4 की आग बन गई है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। नीचे दिया गया आग लगने का वीडियो एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है।
गुजरात: कार शोरूम में भीषण आग
वहीं गुजरात के सूरत के उधना इलाके में कार शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
आपको बता दें कि 24 जनवरी को लखनऊ में एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिसमें कई परिवारों के लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications