हमले के बाद किरीट सोमैया ने केंद्रीय गृह सचिव को किया संपर्क, संजय राउत ने किया पलटवार
मुंबई, 24 अप्रैल। महाराष्ट्र में अजान बनाम हनुमान चालीसा को लेकर विवाद चल रहा है। एक तरफ जहां मनसे चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रदेश सरकार को अल्टिमेटम दिया है कि वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर को 3 मई तक हटा लें तो दूसरी तरफ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लाउडस्पीकर को हटाने का कोई नियम नहीं है। इस बीच भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले की खबर सामने आई है। किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के 100 से अधिक गुंडों ने उनके ऊपर पुलिस के सामने हमला किया। दरअसल नवनीत राणा और रवि राणा से मुलाकात करने के लिए किरीट सोमैया खार थाने पर पहुंचे थे इसी दौरान उनपर हमले की खबर सामने आई।

Recommended Video
किरीट सोमैया ने बताया कि मैंने हमले की जानकारी केंद्रीय गृह सचिव को दे दी है। उन्होंने हमले की एक रिपोर्ट तलब की है। इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगी और अधिकारियों से मुलाकात करेगा। किरीट सोमैया का आरोप है कि पुलिस ने उनकी एफआईआर तक नहीं दर्ज की। वहीं जिस तरह से किरीट सोमैया पर हमले की खबर सामने आई उसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है।
वहीं किरीट सोमैया के आरोपों पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा कि किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत मालमे में आरोपी हैं, उन्होंने देश को गुमराह किया है। अगर लोगों ने उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है तो इससे भाजपा को दर्द नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्री की जनता इस तरह के लोगों को माफ नहीं करेगी। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने हमले के बाद किरीट सोमैया का वीडियो शेयर किया था जिसमे देखा जा सकता है कि किरीट सोमैया की कार का शीशा टूटा हुआ है और उनके चेहरे पर चोट लगी है, खून बह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications