Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पति के किसी और से अफेयर पर बोलीं किम शर्मा, मेरे ही मुंह से सुन लीजिए

शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के अपने पति से अलवाग और उनके बेरोजगार होने की खबरें मीडिया में आई हैं।

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री किम शर्मा इन दिनो काफी परेशानी में हैं। इसकी वजह ये है कि उनके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है और इसलिए उन्होंने पति का घर छोड़ दिया है। अपने बेघर और बेरोजगार होने की खबरों पर आखिरकार किम ने चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि पति के साथ अलगाव की सच्चाई क्या है।

पति के किसी ओर से अफेयर पर बोलीं किम शर्मा, मेरे ही मुंह से सुन लीजिए

 मेरे बारे में सब गलत छपा है: किम

मेरे बारे में सब गलत छपा है: किम

पति से अलगाव और कंगाली पर किम शर्मा ने ट्वीट किया, 'आप थाइलैंड में कोल्डप्ले म्यूजिक कॉन्सर्ट अटेंड करते हुए वीकेंड बिताते हैं, लेकिन जब वहां से वापस आते हैं तो आपको पता चलता है कि खबरें उड़ रही हैं कि आप कंगाल हो चुके हैं. ऐसी बेसलेस खबरें छापने से पहले खुद मेरे मुंह से सुनिए, ऐसा कुछ नहीं है।"

किम के बारे में कहा जा रहा ये सब

किम के बारे में कहा जा रहा ये सब

शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के अपने पति से अलवाग की बात मीडिया में आई थी। कहा गया कि किम शर्मा को उनके पति अली पुंजानी ने छोड़ दिया है और वह किसी को डेट को कर रहे हैं। दूसरी लड़की की वजह से किम अपने पति से अलग हो गई हैं। वो केन्या छोड़कर मुंबई लौट आई हैं।

पति की कंपनी से छूटी नौकरी!

पति की कंपनी से छूटी नौकरी!

2010 में किम शर्मा ने केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी। किम के पति के केन्या में कई होटल हैं। शादी के बाद किम इंडिया छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं। अली से शादी करने के बाद किम ने अपना बॉलीवुड करियर छोड़ दिया था। वह पति के बिजनेस में मदद कर रही थीं और उनके होटल चेन की सीईओ बन गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पति से अलग होने के बाद उनकी नौकरी चला गई और वो बेरोजगार हो गईं हैं।

कई लोगों से जुड़ा है किम का नाम

कई लोगों से जुड़ा है किम का नाम

किम के हाल ही में मुंबई आने के बाद उनका नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना से भी जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। अर्जुन खन्ना विनोद खन्ना के बेटे हैं और पहले से शादीशुदा हैं। किम के करियर के शुरुआती दिनों में उनका नाम युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा था। बाद में उन्होंने तीन बच्चों के पिता अली मुन्जानी से शादी कर ली थी और केन्या शिफ्ट हो गई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+