कंगना ने बताया, फिल्म इंडस्ट्री में हो यौन शोषण तो क्या करें लड़कियां
अभिनेत्री कंगना रनौत से हाल ही में फिल्म निर्माता विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोपों की बाबत सवाल हुआ था।
नई दिल्ली। अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए मशहूर अभिनत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड में हीरोइनों के साथ यौन शोषण की घटनाओं पर अपनी बात कही है। उनसे हाल ही में फिल्म निर्माता विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोपों की बाबत सवाल हुआ था।


महिलाओं के डरने से नहीं चलेगा काम
कंगना रनौत से यौन उत्पीड़न के आरोपी फिल्म निर्माता पर सवाल हुआ तो उन्होंने इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिए। कंगना ने कहा कि ऐसे मेुद्दों पर मैं केवल यही कह सकती हूं कि चाहे जो भी ऐसी स्थिति का सामना करे, खासकर एक महिला के लिये इस संबंध में खुलकर बात करना बहुत हिम्मत वाली बात होती है।

बेझिझक रखें अपनी बात
कंगना ने कहा कि अगर कोई महिला ऐसी स्थिति का सामना करती है तो उसे अपने परिवार और दोस्तों से बेझिझक इस पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में महिलाओं को हिम्मत दिखानी चाहिए ना कि डरना चाहिए।

क्या है मामला
हाल ही में निर्माता विकास बहल पर उनके प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण और कास्टिंग काउच को लेकर एक बार फिर से बहस हो रही है।

कंगना ने भी माना था उनका यौन शोषण हुआ
कंगना रनौत ने करियर के शुरुआती दौर में खुद के साथ यौन शोषण होने की बात को कई बार स्वीकारा है। उन्होंने माना था कि गॉडफादर बनने के नाम पर एक शख्स ने उनका खूब शोषण किया था। कुछ समय पहले रितिक रोशन से टकराव भी चर्चा में रहा था। इन दिनों कंगना रनौत फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के लिए खास तैयारी कर रही है। वह इस रोल को जीवंत बनाने के लिए घुड़सवारी सीख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications