जावेद अख्‍तर का किरेन रिजिजू पर वार-कहा मैं जानता हूं कौन आपका दिमाग प्रदूषित कर रहा है

किरेन रिजिजू के बयान पर संगीत लेखक जावेद अख्‍तर ने ट्वीट करके कहा कि मैं उसके बारे में (गुरमेहर कौर ) नहीं जानता हूं, पर यह जानता हूं कि मंत्री आपका दिमाग कौन प्रदूषित कर रहा है।

मुंबई। रामजस कॉलेज के बाहर छात्र संगठन एबीवीपी और आइसा के बीच हुई भिड़ंत के दौरान खुद पर हुई आपबीती बताकर चर्चा में आईं गुरमेहर कौर को लेकर केंद्रीय राज्‍य गृह मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर संगीत लेखक जावेद अख्‍तर ने ट्वीट करके कहा कि मैं उसके बारे में (गुरमेहर कौर ) नहीं जानता हूं, पर यह जानता हूं कि मंत्री आपका दिमाग कौन प्रदूषित कर रहा है।

जावेद अख्‍तर का किरेन रिजिजू पर वार-कहा मैं जानता हूं कौन आपका दिमाग प्रदूषित कर रहा है

आपको बताते चले कि किरेन रिजिजू ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि आखिर गुरमेहर कौर का दिमाग कौन खराब कर रहा है। उन्‍होंने लिखा था कि अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कैंपस में आप देश विरोधी नारे लगाएंगे। आप सरकार की आलोचना कर सकते हैं, पर मातृ भूमि को गाली मत दीजिए।

इससे पहले गुरमेहर कौर ने सेव डीयू अभियान को अब खत्‍म करने की घोषणा की। गुरमेहर कौर उस सोशल मीडिया अभियान के बाद देश भर में चर्चा में आ गई थीं जिसमें एबीवीपी के छात्रों पर आरोप लगाते हुए डीयू कैंपस से हिंसा खत्‍म करने की बात कही थी।

गुरमेहर कौर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं इस अभियान से अपना नाम वापस लेती हूं और सभी को बधाई देती हूं। मैं सबसे निवेदन करूंगी कि मुझे अकेला छोड़ दें। मुझे जो कहना था वो मैंने कह दिया। गुरमेहर ने लिखा कि यह अभियान छात्रों से जुड़ा हुआ है नाकि मुझसे। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप बड़ी संख्‍या में वहां जाएं। बेस्‍ट ऑफ लक। साथ ही उन्‍होंने यह भी लिखा कि जो भी मेरी बहादुरी और साहस पर सवाल उठा रहे हैं, उससे ज्‍यादा मैं दिखा चुकी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+