नोटबंदी के बीच क्या अभिनेता आमिर खान ने ली दो करोड़ की पॉलिसी?

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बड़ा कदम उठाते हुए बैंक में जमा पैसों निकालकर उन्हें इन्वेस्ट करने की योजना बनाई। उन्होंने एलआईसी से दो करोड़ की पॉलिसी ली।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर मशहूर आमिर खान रियल लाइफ में भी अहम फैसले लेते हैं। इसका ताजा उदाहरण नोटबंदी के बीच लिए गए उनके एक फैसले में देखने को मिला।

aamir

आमिर का बड़ा कदम

ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 2 करोड़ रुपये की एक पॉलिसी ली है। उन्होंने एलआईसी से ये पॉलिसी ली है। सोशल मीडिया पर उनकी पॉलिसी की तस्वीर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बीच बैंकों में पुराने नोट भारी संख्या में जमा कराए गए हैं। बैंक में कैश ज्यादा पहुंचने के चलते ब्याज दरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता ने बड़ा कदम उठाते हुए बैंक में जमा पैसों निकालकर उन्हें इन्वेस्ट करने की योजना बनाई। उन्होंने एलआईसी से दो करोड़ की पॉलिसी ली।

नोटबंदी के बीच बैंकों की ब्याज दरों में दिख रहा असर

हालांकि ऐसे कदम नोटबंदी के दौर में लोग खासतौर से उठा रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि कैश को बैंक में रखने से ज्यादा अच्छा है कि उसे कहीं फिक्स किया जाए। इससे उन्हें फायदा मिल सकता है।

संभव है कि आमिर का ये कदम उसी का एक हिस्सा हो। फिलहाल बैंक में बढ़ रही भीड़ और कैश की किचकिच के बीच बॉलीवुड अभिनेता का ये कदम बेहद अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आमिर खान की पत्नी किरण राव के घर में 80 लाख के गहने चोरी होने की खबर आई थी। इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+